{"_id":"6aff34d3b1ae4b721e0a183c","slug":"video-tigri-and-garh-ganga-fairs-eager-to-meet-one-another-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से मिलने को आतुर तिगरी और गढ़ गंगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। गंगा पर पैंटून पुल बन जाने के कारण तिगरी व गढ़ गंगा मेला बेहद करीब हो गए हैं और एक दूसरे से मिलने को आतुर हैं। करीब 81 साल बाद दोनों मेले पैंटून पुल केे जरिए एक दूसरे से जुड़ रहे हैं।
तिगरी में गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला लग रहा है। राजकीय घोषित हो जाने के कारण यह मेला उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में गिना जाता हैै। गंगा के दूसरी तरफ हापुड़ जिले का गढ़ गंगा मेला लग रहा है। दोनों ही मेलों का
प्राचीन इतिहास है। पुराने बुजुर्गों 92 वर्षीय कमेश चंद्र त्यागी, 88 वर्षीय ओम प्रकाश यादव उर्फ दयालू का कहना है कि वह मेले के बारे में पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं। पूर्वजों ने बताया कि महाभारत युद्ध में लाखों योद्धा मारे गए। उनकी आत्मा शांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों से गंगा तट पर दीपदान कराया था। इसी परंपरा ने विशाल मेले का रूप ले लिया। इधर तिगरी गंगा मेला लग रहा है, दूसरी तरफ गढ़ गंगा मेला।
आजादी से पहले दोनों मेलों में था मेल मिलाप
गजरौला। तिगरी गांव की पहचान सिर्फ गंगा तट पर बसा होने के कारण ही नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों चंद्रदत्त त्यागी, उत्तम सिंह त्यागी की जन्मस्थली भी है। इसके अलावा तिगरी गांव व्यापार का भी केंद्र रहा है। ब्रजघाट गंगा पर पुल बनने से पहले दिल्ली और मुरादाबाद के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग तिगरी ही था। यहां पर गंगा को पार करने के लिए नावों का पुल बनता था। सेवानिवृत्त लेखपाल घासी सिंह का कहना है कि ट्रकों में लाद कर माल गंगा किनारे तक लाया जाता था। नावों के पुल से माल और खाली ट्रक व अन्य वाहन पार होते थे। शांति व्यवस्था के लिए गांव में थाना था। कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल तिगरी मेला लगता था। लोग नावों के पुल से तिगरी या गढ़ मेले में आते-जाते थे। लेकिन सन 1945 में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। जिसे रोकने के लिए नावों के पुल को अंग्रेज अफसरों ने ध्वस्त करा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।