Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Rihan fighting for his life in the ICU after being subjected to a frenzied knife attack in a public marketplace
{"_id":"6aeecd74a52d6ea25c01f5ef","slug":"video-rihan-fighting-for-his-life-in-the-icu-after-being-subjected-to-a-frenzied-knife-attack-in-a-public-marketplace-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा रिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा रिहान
Vimal Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:34 PM IST
Link Copied
अमरोहा के व्यस्त बाजार में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर का सामान लेने निकले रिहान को आरोपियों ने साथियों के साथ घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरातफरी मच गई। रिहान की चीख सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल रिहान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बसावन गंज चौराहे की है। मोहल्ला बाजार शफातपोता निवासी मोहम्मद अहमद की पत्नी मुम्ताज के मुताबिक, उनका बेटा रिहान बुधवार रात करीब नौ बजे घर का सामान लेने बसावन गंज चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान दो युवक अपने साथियों के साथ वहां आ धमके। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में रिहान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। भीड़ जुटती देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।