{"_id":"6afb69dd649a55374b0776d5","slug":"leopard-spotted-in-jalalpur-forest-panic-among-villagers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177963-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जलालपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जलालपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के जंगल में सोमवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में घूम रहे तेंदुए का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
किसान राजेंद्र सिंह, सोमपाल व अन्य ग्रामीण सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने रास्ता बदलकर सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाया। कुछ देर खेतों में घूमने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों और जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि कैलसा क्षेत्र और आसपास के कई गांवों में लंबे समय से तेंदुए की गतिविधियां सामने आ रही हैं, लेकिन उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों को सुबह-शाम खेतों में जाने में डर लग रहा है। अनहोनी की आशंका में महिलाएं और बच्चे अकेले खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के लिए जलालपुर में टीम भेजी जाएगी। जिले में छह स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार जलालपुर में भी पिंजरा लगवाया जाएगा।