Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A cultural extravaganza will be hosted at the Tigri Fair from November 20 to 23.

Amroha News: तिगरी मेले में 20 से 23 नवंबर तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A cultural extravaganza will be hosted at the Tigri Fair from November 20 to 23.
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव आयोजित होगा। इसमें इंडियाज गॉट टैलेंट और सारेगामा के कलाकारों के साथ बॉलीवुड व स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। चार दिनों में 17 प्रमुख कलाकारों व सांस्कृतिक दलों के अलावा 16 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सांस्कृतिक पुनर्जागरण की परिकल्पना के तहत मेले की थीम संस्कृति एवं आस्था का संगम रखी गई है। 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल दशमी से आयोजन शुरू होगा। चारों दिन अपराह्न 4:30 बजे गंगा पूजन, शाम 5:30 से 6:30 बजे तक दीपदान और गंगा आरती होगी। शाम छह बजे वाराणसी की तर्ज पर गंगा महाआरती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
मंत्री गुलाब देवी होंगी मुख्य अतिथि
गंगा पूजन के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत प्रशासक ललित तंवर, मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सत्यपाल सिंह सैनी और डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इशिता विश्वकर्मा और कुलदीप चौहान जमाएंगे रंग
20 नवंबर को ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल कॉलेज धनौरा की प्रस्तुति के बाद इंडियाज गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा अपनी गायकी से समां बांधेंगी। अमरोहा की तेजस्विनी शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। मथुरा के श्री गीत कृष्ण ब्रज मधुर सांस्कृतिक नृत्य और धीरेंद्र कुमार पांडे के कथक एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी।
21 नवंबर को इंडियाज गॉट टैलेंट का नृत्य समूह क्रेजीहॉपर्स, बॉलीवुड गायक कुलदीप चौहान, जतिन निगम और गायिका दिव्यांशी मौर्य प्रस्तुति देंगी। शास्त्रीय नृत्यांगना ऐश्वर्या वर्मा भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
--------------------
हेमंत बृजवासी की बॉलीवुड नाइट
22 नवंबर को सारेगामा विजेता हेमंत बृजवासी की बॉलीवुड नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेरठ की रुचि बलूनी रामायण पर आधारित प्रस्तुति देंगी। लखनऊ की रासरंग संस्था लोकनृत्य और मुरारी लाल तिवारी गायन प्रस्तुत करेंगे। वहीं, 23 नवंबर को मुरादाबाद के जुगनू जादूगर का मायाजाल, राहुल का सांस्कृतिक नृत्य और मथुरा के दीपक शर्मा की फूलों की होली, रास एवं भजनों की प्रस्तुति से महोत्सव का समापन होगा।

---------------------
15 विद्यालयों और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 21 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक से चार बजे तक विशेष सांस्कृतिक सत्र आयोजित होंगे। इनमें द आर्यन जोया, इंडन कॉन्वेंट स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, हिल्टन कॉन्वेंट, जेबी इंटरनेशनल स्कूल, श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल, सिंह बाबा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, राणा इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी और नोबल पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे। इस तरह तिगरी मेले में राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय स्कूली प्रतिभाओं को भी अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed