{"_id":"6afb6a15fc1e745edd07c1df","slug":"instructions-for-the-special-monitoring-of-low-birth-weight-infants-and-for-protecting-them-from-the-cold-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178000-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कम वजन के बच्चों की विशेष निगरानी और ठंड से बचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कम वजन के बच्चों की विशेष निगरानी और ठंड से बचाने के निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ की आरआरटीसी (क्षेत्रीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र) टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बाल रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सिंह ने एनआरसी वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों के उपचार की जानकारी ली। एसएनसीयू और एमएनसीयू वार्ड में कम वजन के बच्चों को अलग-अलग केबिन में रखने और ठंड से बचाते हुए विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।
टीम में गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रचना चौधरी, एफआरयू आरआरटीसी स्पेशलिस्ट डॉ. दीपा कुमारी और कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार शामिल रहे। टीम ने लेबर रूम, गायनी ओटी, एसएनसीयू, सर्जिकल वार्ड, गायनी ओपीडी और एनआरसी वार्ड के अभिलेखों का सत्यापन किया। डॉ. रचना चौधरी ने जच्चा-बच्चा की इमरजेंसी में उपचार, लेबर रूम में पार्टोग्राफ, इमरजेंसी ट्रे और पूर्व में उपचारित मरीजों की केसशीट देखी। उन्होंने बच्चों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने को कहा। साथ ही बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं और ऑनकॉल बुलाया जाता है।
निरीक्षण के बाद टीम ने चिकित्सकों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएमएस डॉ. एके भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. प्रकाश सिंह, गीता राजपूत, चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार और ओमजंग बहादुरपाल मौजूद रहे।