{"_id":"6aff34bb0646b6ea76054adc","slug":"video-one-hundred-thousand-devotees-earned-religious-merit-by-bathing-in-the-ganges-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। बृह्मा, गोमुख, रामघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। स्नान घाट हर-हर गंगे के उदघोष से गूंज उठे। दोपहर तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
बुधवार को तिगरी गंगा तट पर इस साल के मेले में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। जिनकी संख्या करीब एक लाख बताई जा रही हैै। गंगा तट पर कई दिन से डेरा डाले श्रद्धालुओं ने सूर्य की किरण निकलने सेे पहले ही पतित पावनी की तरफ का रुख कर दिया। तड़केे पांच बजे से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजेे तक श्रद्धालु हर-हर गंगे के उदघोष संग स्नान करते रहे।
महिला श्रद्धालुओं नेे बच्चों संग किया स्नान
गजरौला। बुधवार को तिगरी में गंगा तट पर करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुुण्य अर्जित किया। इनमें कई महिलाएं श्रद्धालु बच्चों के साथ गंगा जल में उतरीं। काफी देर तक गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मैया से परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
स्नान के साथ मौज मस्ती में मशगूल रहे किशोर
गजरौला। तिगरी में गंगा तट पर बीते कई दिन से हजारों श्रद्धालु डेरा डाल कर रहे हैं। उनके कारण जंगल में मंगल हो गया है या कहें कि गंगा की रेती तंबुओं के शहर में तब्दील हो गई है तो गलत नहीं होगा। जहां बड़ेे बुजुर्ग स्नान कर पुण्य कमातेे हैं, वहीं कुछ किशोर स्नान के साथ ही रेत में मौज मस्ती करते हैं। नहाते समय ठंड लगने पर थोड़ी देर के लिए रेत में आकर खेलने लग जाते हैं। एक साथी को उसके दोस्त रेत में दबा देते हैं। पूरा शरीर
रेत में दब जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।