Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
massive surge of faith witnessed on the second Monday of Sawan; long queues formed at the Chakeshwar Mahadev Temple
{"_id":"6a79d9722f3ce5abf3088edb","slug":"video-massive-surge-of-faith-witnessed-on-the-second-monday-of-sawan-long-queues-formed-at-the-chakeshwar-mahadev-temple-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चाकेश्वर महादेव मंदिर में लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चाकेश्वर महादेव मंदिर में लगीं लंबी कतारें
सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चाकीखेड़ा स्थित प्राचीन चाकेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए और मंगल कामना की।
सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में गंगाजल और बेलपत्र लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास तैनात रहे। पुलिस ने कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।