{"_id":"6ab6e0fe41ffd7af06075303","slug":"ahmed-turki-club-defeated-hardy-eleven-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173917-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अहमद तुर्की क्लब ने हार्डी इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अहमद तुर्की क्लब ने हार्डी इलेवन को हराया
विज्ञापन
अमरोहा। रोमांचक मुकाबले में अहमद तुर्की क्लब ने हार्डी इलेवन को 15 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमद तुर्की क्लब ने आठ विकेट पर 225 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में हार्डी इलेवन की भूपेंद्र की नाबाद 127 रन की तूफानी पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 210 रन ही बना सकी।
अहमद तुर्की क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। आदित्य चहल ने 30 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन की आक्रामक पारी खेली। राजा ने 34 गेंदों में 48 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इसके बाद कप्तान अहमद तुर्की ने महज 10 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रन ठोककर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। सद्दाम पाशा ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए। हार्डी इलेवन की ओर से काशिफ आजम ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए।
226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्डी इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 38 रन के स्कोर तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद भूपेंद्र ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 65 गेंदों में 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 127 रन बनाए। मो. फैजान ने 32 और कप्तान आजम ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। वसीम क्रिकेटर ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि सद्दाम पाशा और कप्तान अहमद तुर्की को भी एक-एक सफलता मिली। आखिर में हार्डी इलेवन छह विकेट शेष रहते हुए भी लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई।