{"_id":"6a0328e8203e63a96e0ced5d","slug":"video-greenery-at-the-railway-station-is-being-destroyed-amidst-the-scorching-heat-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में उजाड़ी जा रही रेलवे स्टेशन की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में उजाड़ी जा रही रेलवे स्टेशन की हरियाली
Vimal Sharma
Updated Tue, 12 May 2026 06:49 PM IST
Link Copied
एक तरफ भीषण गर्मी में जहां लोग पेड़ की छाया तलाश कर रहे हैं, वहीं हरियाली पर आरी चल रही है। रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय कॉलोनी में खड़े बरगद के पेड़ को काटा गया। 70 पेड़ों पर आरी चलाए जाने की तैयारी है।
इस समय गर्मी पूरे चरम पर है। थोड़ी देर में सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। शरीर पर कपड़ा ढके बिना निकलने पर गर्मी से हर कोई बेहाल हो जाता है। मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी पेड़ों की छाया की तलाश करते हैं। ऐसे में हर कोई कहता है कि जिंदगी के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं, मगर यहां उल्टा हो रहा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय कॉलोनी में बरगद के पेड़ पर आरी चली। पेड़ को कटता देख हर कोई दंग रह गया। वन दरोगा संतोष चौधरी ने बताया कि वन निगम की अनुमति पर पेड़ काटे जा रहे हैं। करीब 70 पेड़ काटे जाने हैं। इससे अनुमान लग सकता है कि कितनी हरियाली खत्म होगी। गर्मी से बचने में पसीने छूट जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।