{"_id":"69529570efc83b43bf004edb","slug":"video-farmers-protesting-against-pollution-will-not-celebrate-the-new-year-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ धरने पर बैठे किसान नहीं मनाएंगे नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ धरने पर बैठे किसान नहीं मनाएंगे नया साल
प्रदूषण के खिलाफ बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसानों ने कहा कि वह नया साल नहीं मनाएंगे। प्रदूषित एवं केमिकल युक्त पानी के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो गई। फसलें नष्ट हो रही हैं। उनके लिए नए साल का उत्साह तब होगा, जब समस्याओं के निराकरण किया जाए।
शहवाजपुर डोर में चल रहे बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। आस पास के गांवों में लोग बेहाल हैं। उनका संगठन आने वाली पीढ़ी के बचाव के लिए संघर्ष कर रहा है। आस पास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है तो उसके लिए नया साल क्या। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, उनका संगठन नया साल नहीं मनाएगा। मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि धरने के नौ दिन बीतने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जांच शुरू नहीं की। यह उपेक्षा किस कारण की जा रही है, यह समझ से बाहर है। मगर संगठन का धरना मांग पूरी हाेने तक जारी रहेगा। रामकृष्ण चौहान, कैलाश नाथ, धीरज उपाध्याय, शान चौधरी, हैदर चौधरी, अभिषेक भुल्लर,समीर चौधरी, खुर्शीद अहमद, अंकुर चौधरी, राजीव चौधरी, जीराज सिंह पाल, सुरेश सिंह, फरमान चौधरी, बाबू खां आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।