फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gearing up for the battle against Dengue: 10-bed ward set up at the district hospital.

Amroha News: डेंगू से जंग की तैयारी, जिला अस्पताल में बना 10 बेड का वार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gearing up for the battle against Dengue: 10-bed ward set up at the district hospital.
अमरोहा। बरसात में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। मरीजों को मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानियों की भी व्यवस्था की गई है। जोया सीएचसी में भी डेंगू वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्वाइन फ्लू के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए हैं। डेंगू या स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जाएगा, ताकि संक्रमण न फैले। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सात लोगों की डेंगू जांच की गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी जिले में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि स्वाइन फ्लू और डेंगू मरीजों के लिए 10-10 बेड के दो वार्ड तैयार किए गए हैं। अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed