{"_id":"6a99e04e5bee880fb9052b44","slug":"maheshwari-mahila-mandal-celebrated-janmashtami-and-kajari-teej-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172102-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाई जन्माष्टमी और कजरी तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाई जन्माष्टमी और कजरी तीज
विज्ञापन
अमरोहा। खत्री धर्मशाला में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं कजरी तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ अध्यक्ष योगेश मालीवाल और सचिव वर्षा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान शिव को माल्यार्पण से किया। इसके बाद महेश वंदना और भजनों की प्रस्तुति हुई। अतिथि अदिति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल और सौम्या अग्रवाल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण नृत्य और इस्कॉन पद्धति पर आधारित प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नाट्य मंचन के साथ रक्षाबंधन पर प्रस्तुति दी गई। सावन-भादों के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया, जबकि बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गोगल प्रतियोगिता में पारू और पूजा मालीवाल संयुक्त प्रथम, निधि खटोड़ द्वितीय और स्वस्ति तृतीय रहीं। 500 रुपये के नोट वाले उपहार पैकेट में पारू प्रथम, अक्षिता लखोटिया द्वितीय तथा वैदेही और स्वस्ति संयुक्त तृतीय रहीं। मालपुआ प्रतियोगिता में राधा धूत प्रथम और पूजा मालीवाल द्वितीय, जबकि चाय समय केक प्रतियोगिता में अक्षिता पालोड़ प्रथम और गुंजन द्वितीय रहीं। सास-बहू रैंप वॉक में शालिनी लखोटिया और अक्षिता लखोटिया प्रथम रहीं। हाउजी और लकी ड्रॉ भी कराया गया। संचालन उपाध्यक्ष शिल्पा खटोड़ और कोषाध्यक्ष शालू लखोटिया ने किया।