{"_id":"6a79d96a7512bef29407a0d7","slug":"video-delhi-lucknow-and-state-highways-awash-in-the-colors-of-kanwariyas-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के रंग में रंगा दिल्ली-लखनऊ और स्टेट हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के रंग में रंगा दिल्ली-लखनऊ और स्टेट हाईवे
सावन केे दूसरे साेमवार व शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़े कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते दिल्ली-लखनऊ और स्टेट हाईवे कांवड़ियों के रंग में रंग गए हैं। दूर तक कांवड़ियों के ही जत्थे नजर आ रहे हैं। भोले की भक्ति में मस्त कांवड़िये तन केे कष्ट भूल गए हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे और बदायूं-बिल्सी-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर तड़के 4 बजे से ही कांवड़ियों के जत्थे हर-हर बम बम के साथ मंजिल तय करते रहे। यह क्रम उनका रविवार देर रात तक जारी रहा। उमड़ रहे
कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते सभी मार्ग शिवमय नजर आ रहे हैं। भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे कांवड़ियों का कहना है कि वह सावन माह के द्वितीय सोमवार और अगले दिन शिवरात्रि पर अपने निकट के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ला रहे हैं। उनकी सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैैद हैं। सीओ अंजलि कटारिया, इंस्पेक्टर मनोज कुमार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।