{"_id":"69e0e19336401f37ff0085e9","slug":"video-akhilesh-entrusts-responsibility-for-strengthening-the-party-in-400-seats-siddiqui-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने दी 400 सीटों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी: सिद्दीकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने दी 400 सीटों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी: सिद्दीकि
Vimal Sharma
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:48 PM IST
Link Copied
पीडीए पंचायत में वरिष्ठ सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकि ने कहा कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी 400 सीट पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
गुरु गोविंद सिंह नगर में सपा की तरफ से आयाेजित पीडीए पंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रही है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और
पदाधिकारी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोेदी पर निशाना साधा। कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन देश के किसानों की उनको चिंता नहीं है। उन्होंने ही किसान विरोधी होने का सबूत देते हुए
तीन काले कानून थोपने का काम किया था। जिसे खत्म कराने के लिए देश भर के किसान 13 महीने तक सीमा पर डटे रहे थे। किसान विरोधी प्रदेश व केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी, अमन चौधरी, पूर्व विधायक हाजी शब्बन, मस्तराम यादव, चंद्रपाल सैनी, सचिन चौधरी, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।