Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: धान की रोपाई शुरू, डीएपी के लिए भटक रहे किसान, समितियों पर नहीं मिल रही, जबरन थमाई जा रही नैनो डीएपी
{"_id":"68595b7dc1b8a3e1df071249","slug":"video-video-thhana-ka-rapaii-shanpr-daepa-ka-le-bhataka-raha-kasana-samataya-para-naha-mal-raha-jabrana-thamaii-ja-raha-nana-daepa-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धान की रोपाई शुरू, डीएपी के लिए भटक रहे किसान, समितियों पर नहीं मिल रही, जबरन थमाई जा रही नैनो डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धान की रोपाई शुरू, डीएपी के लिए भटक रहे किसान, समितियों पर नहीं मिल रही, जबरन थमाई जा रही नैनो डीएपी
धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन डीएपी की कमी किसानों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। इफको सेंटर गौरीगंज सहित कई सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसान सुबह से लाइन लगा रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। यूरिया कुछ केंद्रों पर उपलब्ध है, मगर डीएपी की अनुपलब्धता के कारण खेत की तैयारी अधूरी रह जा रही है।
गौरीगंज, आनापुर समेत जिले की अधिकांश सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं है। सोमवार दोपहर 12 बजे गौरीगंज इफको सेंटर पर किसान डीएपी और यूरिया के लिए सुबह से लाइन में लगे दिखे। यहां यूरिया, पोटाश, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया स्टॉक में थी।
नरौली गांव निवासी मोहम्मद कैफ ने बताया कि उन्हें दो-दो बोरी डीएपी और यूरिया चाहिए थी। यूरिया तो मिल गई, लेकिन डीएपी नहीं मिली। पलिया के बाबूलाल साहू बोले, तीन बोरी यूरिया मिली है, लेकिन डीएपी नहीं है। नरौली के इबरान ने कहा कि डीएपी नहीं मिली। अब कहीं और जाकर देखना पड़ेगा। किसान गुलफान ने बताया कि रोपाई करनी है। यूरिया मिल गई है, लेकिन डीएपी के लिए दोबारा आना पड़ेगा।
लक्ष्मणपुर निवासी हरिहर दत्त मिश्र ने कहा कि मजबूरी में पोटाश और सागरिका लेना पड़ा। डीएपी नहीं थी। दोपहर एक बजे जीजीआईसी मोड़ स्थित माधवपुर समिति पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध थी। वहां किसान रमेश कुमार और दिनेश चंद्र ने बताया कि एक बोरी खाद आसानी से मिल रही है, लेकिन दो बोरी लेने पर एक बोतल नैनो खाद जबरन दी जा रही है।
इसी सप्ताह पहुंचेगी इफको डीएपी रैक
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि इफको की डीएपी रैक स्वीकृत हो चुकी है, जो इसी सप्ताह आ जाएगी। विभाग की निगरानी में वितरण की प्रक्रिया चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।