Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
Amethi:अल्ट्रासाउंड जांच ठप, महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
{"_id":"6813821099822fd10800e25f","slug":"video-amethialtarasauda-jaca-thapa-mahalo-na-paratharashana-kara-jataya-varathha-jal-asapatal-ma-paratharashana-kara-sapa-janiapana-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amethi:अल्ट्रासाउंड जांच ठप, महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi:अल्ट्रासाउंड जांच ठप, महिलाओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में बीते 15 दिनों से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे लिए दर्जनों महिलाएं अस्पताल परिसर में पहुंचीं और जांच सेवा बहाल करने के साथ प्रशिक्षुओं की मनमानी रोकने की मांग उठाई।
किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद से अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह बंद है। मरीजों को या तो अमेठी सीएचसी भेजा जा रहा है या फिर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड तकनीशियन का प्रशिक्षण पूरा कर चुके कुछ प्रशिक्षु अस्पताल में मनमानी कर रहे हैं और मरीजों को समुचित जांच सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि अल्ट्रासाउंड जांच सेवा को नियमित किया जाए और रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल तैनाती हो।
सूचना पर मौके पर पहुंचे सीएमएम डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन को पत्राचार कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि मरीजों को समय पर बेहतर जांच सुविधा मिल सके। प्रदर्शन में श्याम कली, ऊषा, नौरंगा, कमलेश, सरोज और धनपता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।