{"_id":"681333f88564d2214e036295","slug":"video-once-again-a-lone-elephant-arrived-at-marwahi-forest-division-from-border-of-korea-district-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की ग्रामीणों से अपील, GPM में एक अकेले हाथी ने दी दस्तक, निशाने पर घर, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील, GPM में एक अकेले हाथी ने दी दस्तक, निशाने पर घर, दहशत में लोग
कोरिया जिले की सीमा से मरवाही वन मंडल में एक बार फिर एक अकेले हाथी ने दस्तक दी है। यह हाथी कटघोरा वनमंडल से विचरण करते हुए कोरिया वन मंडल पहुंचा। उसके बाद यह हाथी देर रात मरवाही वन मंडल पहुंच गया है। देर रात ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया। घरों में रखे अनाज को चट कर गया। वन अमला लगातार हाथी की निगरानी कर रहा है तो हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी की मौजूदगी को लेकर मुनादी कराई जा रही है। दरअसल, देर रात एक बार फिर एक अकेले हाथी ने मरवाही वन मंडल क्षेत्र में दस्तक दी है। यह हाथी कटघोरा वन मंडल से कोरिया वन मंडल पहुंचा और उसके बाद यह हाथी मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। जहां पर यह ढपनीपानी कांसबहरा होते हुए देर रात कटरा के तुलसीडांड में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है। तो हाथी ने यहां पर एक ग्रामीण के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर घर में रखे चावल को खा गया है। हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। ये ग्रामीण हाथी की आमद से घबराए हुए है। तो गजराज दल और मरवाही वन परिक्षेत्र के कर्मचारी हाथी के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और हाथी जिस क्षेत्र में जा सकता है। उस इलाके में मुनादी के जरिये ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के मूवमेंट के समय अपने घरों में सुरक्षित रहें और वन कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। हाथी के उत्पात से बचने के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।