{"_id":"6a9c098ec21c8ffacc04bb8b","slug":"video-amatha-pahaca-bjabhashhanae-sharanae-saha-canava-sa-pahal-savajataya-ka-ekajata-karana-ka-thaya-sathasha-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, चुनाव से पहले स्वजातियों को एकजुट करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, चुनाव से पहले स्वजातियों को एकजुट करने का दिया संदेश
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को निजी हेलिकॉप्टर से अमेठी के जगदीशपुर पहुंचे। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह के निजी प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए समाज को अपने इतिहास, पूर्वजों और वंशावली की जानकारी रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि व्यक्ति को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के योगदान की जानकारी होनी चाहिए। हमारे पूर्वज ज्ञान, कला और संस्कारों के क्षेत्र में दुनिया का मार्गदर्शन करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी, आओ विचारें आज मिलकर सभी’ की पंक्तियां अतीत, वर्तमान और भविष्य पर विचार करने का संदेश देती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वंशावली और पूर्वजों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अलग-अलग कालखंडों में समाज और राष्ट्र के लिए नायक की भूमिका निभाई। कभी राम, कभी कृष्ण और कभी महाराणा प्रताप के रूप में उन्होंने समाज को दिशा दी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे भी नायक की भूमिका निभानी है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा जीवन केवल अपने लिए नहीं रहा है। हम समाज और राष्ट्र के लिए जिए हैं। महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने घास की रोटी खा ली, मगर अकबर के सामने समझौता नहीं किया। महाराज रघु के त्याग और संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने स्वाभिमान और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उन्होंने युवाओं और समाज से अपने इतिहास को समझने का आह्वान किया। कहा कि हमें जानना होगा कि हम कौन थे, वर्तमान में हमारी स्थिति क्या है और भविष्य में क्या करना है। अपने गौरवशाली अतीत को भूलने से आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगी। उन्होंने समाज और राष्ट्र के हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में शांतनु महाराज, राजेश विक्रम सिंह समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।