Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The First Intifada in an Essay

Amethi News: निबंध में इंतिफा अव्वल

Fri, 13 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The First Intifada in an Essay
 जीजीआईसी जायस में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली, भाषण, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में हूर फात्मा ने प्रथम, आलिया बानो ने द्वितीय और खतीमा ताहिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अलशिफा प्रथम, इंशा फातिमा द्वितीय और दोहा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में इंतिफा अंसारी ने पहला और फारिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सायमा प्रथम और दोहा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन



क्विज प्रतियोगिता में सबिस्ता ने पहला और इकरा फातिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ लेखन और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भाषा ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल विकसित होता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से ऐसी गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed