{"_id":"6aa3ed2eda001c5c8104089d","slug":"video-amatha-ma-bjal-ka-samasayao-ka-lkara-mahalo-ka-thharana-catha-thana-bha-jara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बिजली की समस्याओं को लेकर महिलाओं का धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बिजली की समस्याओं को लेकर महिलाओं का धरना चौथे दिन भी जारी
अमेठी में बिजली आपूर्ति और बिलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस परिसर में महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाएं मंगलवार से प्रदर्शन कर रही हैं। बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि कई महीनों से शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब लिखित आश्वासन मिलने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
रीता सिंह ने कहा कि महिलाएं विवाद या टकराव के लिए नहीं, अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए धरने पर बैठी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। घरेलू कामकाज और घरों में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। महिलाओं ने बिजली बिलों की जांच कर गलत बिल ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
16 जुलाई को हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए महिलाओं ने जेई और संबंधित कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया, मगर आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने के साथ समाधान की स्पष्ट पहल करनी होगी। लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।