{"_id":"6aa6a360a2c38a4d670efa10","slug":"video-amatha-ma-jana-aaragaya-mal-ma-umaugdha-maraja-2359-ka-jaca-17-rafara-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 2359 की जांच, 17 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 2359 की जांच, 17 रेफर
अमेठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार सुबह से ही मरीजों की कतार लगने लगी। कोई बुखार और बदन दर्द से परेशान था तो किसी को खांसी, पेटदर्द की शिकायत थी। रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में 2359 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर हालत में 17 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 11:00 बजे डॉ. श्रद्धा सिंह और डॉ. आदित्य कनौजिया ने मरीजों की जांच कर दवाएं दे रहे थे। पूरे पराग निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या के साथ पेट में कब्ज की शिकायत है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। सरायभागमानी निवासी राम आसरे ने पांच दिनों से बुखार आ रहा है। घरेलू उपचार के साथ बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में उपचार कराने पहुंचा।
धनीजलालपुर की केवला देवी ने बताया कि करीब पांच दिनों से बुखार आ रहा है। कमजोरी के साथ चक्कर भी आ रहा है। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा दी और सावधानी बरतने को कहा। वहीं मरीज सुदामा देवी ने बताया कि बुखार आने के साथ मुंह में छाले पड़ गए हैं। घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। सभी पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी।
राजाफत्तेपुर। सिंहपुर के फुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौजूद डॉ राजमणि वर्मा ने 116 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट कृपाशंकर , लैब सहायक अनवर खान , दीपचंद , आशा संगिनी अनुराधा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।