{"_id":"6aa5a449eb7b5e670f0419db","slug":"rufiya-and-manishs-team-won-in-kabaddi-amethi-news-c-96-1-ame1002-175511-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी में रूफिया व मनीष की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी में रूफिया व मनीष की टीम जीती
Sun, 13 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंध
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने कबड्डी, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग की कबड्डी में रूफिया की टीम विजेता रही। टीम में अंजलि, काजल, अंतिमा, भावना, खुशी और मधु शामिल रहीं। तहसीन की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में मनीष, प्रमोद, रिषभ, राज, रौनक, कृष्णा और अभिषेक की टीम विजेता रही। विकास, राज, रजत, आशीष, विजय और अविनाश की टीम उपविजेता रही।
गोला फेंक में शिवांशी ने प्रथम, अंतिमा ने दूसरा और अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में रूफिया ने प्रथम, तहसीन ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक निशा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।