{"_id":"6a9164fec0a69d62aa0bd46d","slug":"video-video-rakashhabthhana-para-parabhara-matara-na-bsa-ma-yataraya-sa-kaya-savatha-bhana-ka-tha-shabhakamanae-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रक्षाबंधन पर प्रभारी मंत्री ने बस में यात्रियों से किया संवाद, बहनों को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रक्षाबंधन पर प्रभारी मंत्री ने बस में यात्रियों से किया संवाद, बहनों को दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर से आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बस से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस में सवार यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बस यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से महिला यात्रियों से संवाद किया और उनसे सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त बस यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने मायके और परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें, इसके लिए सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बस में यात्रा कर रहीं महिलाओं और अन्य यात्रियों के सुरक्षित, सुगम और सुखद सफर की कामना की।
प्रभारी मंत्री के बस से यात्रा करने और यात्रियों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करने को लेकर यात्रियों में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने पर्व के अवसर पर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।