फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mother's death, commotion outside the hospital for two hours

Ambedkar Nagar News: प्रसूता की मौत, अस्पताल के बाहर दो घंटे हंगामा

Mon, 14 Sep 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mother's death, commotion outside the hospital for two hours
अंजलि (फाइल फोटो)
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता अंजली की हालत बिगड़ गई। करीब 15 दिनों तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद सोमवार सुबह अकबरपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर जलालपुर-नगपुर मार्ग स्थित उसी निजी अस्पताल के बाहर पहुंच गए, जहां अंजली का ऑपरेशन हुआ था। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दो घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी पति राकेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं। अंजली प्रसव के लिए मायके जलालपुर के नगपुर में रह रही थीं। 30 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें जलालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इलाज से ठीक होने का भरोसा देते रहे। हालत गंभीर होने पर सात सितंबर को अंजली को अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत बेहद खराब बताई। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन निजी एंबुलेंस से शव लेकर जलालपुर के संबंधित अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव अंतिम संस्कार के लिए आजमगढ़ लेकर चले गए हैं। घटना के बाद से मां गुलशन देवी, बहनें अंजू, अनामिका, अर्पिता और भाई शनि, सतीश व सुधाकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


की जाएगी जांच
सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा था, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। मृतका की बहन अंजू और पति राकेश की ओर से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed