{"_id":"6aa562355e089c94d00305f2","slug":"video-video-madakal-kalja-ka-ota-ma-ghasa-sathagathha-yavaka-sarakashhakaramaya-na-pakaugdha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल कॉलेज के ओटी में घुसा संदिग्ध युवक, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल कॉलेज के ओटी में घुसा संदिग्ध युवक, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में शनिवार को एक संदिग्ध युवक मानसिक स्वास्थ्य रोग विभाग में जिला अस्पताल से आने की बात कहकर मरीजों की जानकारी लेने लगा और इसके बाद बिना किसी स्पष्ट काम के अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा। शाम करीब सात बजे वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के ऑपरेशन कक्ष (ओटी) में पहुंच गया और डॉक्टरों व कर्मचारियों के बीच खड़ा होकर काम में सहयोग करने लगा। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
बताया गया कि युवक पहले डॉक्टरों की कुर्सियों पर बैठा मिला था। इसके बाद वह ओटी समेत अन्य स्थानों पर घूमता रहा। गायनी ओटी में पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह भागने लगा। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के रूप में तैनात सुरक्षा गार्डों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मेडिकल कॉलेज चौकी पर ले गए। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के निर्देश पर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसकी पहचान अकबरपुर के सीहमई निवासी सूरज तिवारी के रूप में की है।
बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान में भी कथित तौर पर डॉक्टर बनकर पहुंचा था, जहां उसे पकड़ा गया था। आसपास के जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी उसके पहुंचने की बात सामने आई है। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि युवक पुलिस हिरासत में है। जल्द तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।