{"_id":"6aa511b7552cc1107e03cccb","slug":"video-mla-vivek-sharma-stated-that-he-held-discussions-across-61-panchayats-in-kutlehar-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक विवेक शर्मा बोले- कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में किया संवाद, बीपीएल चयन में पात्रों मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विवेक शर्मा बोले- कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में किया संवाद, बीपीएल चयन में पात्रों मिलेगा लाभ
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान गांव-गांव और हर परिवार के साथ लगातार संवाद बनाए रखना है। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने महज एक सप्ताह में कुटलैहड़ की 61 पंचायतों का दौरा कर अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शनिवार को ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार की योजनाओं को कार्यालयों से बाहर निकालकर सीधे गांव और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अनेक लोग हैं जो किसी कारणवश विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों अथवा संबंधित विभागों के कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों की समस्याओं को उनके घर-द्वार और पंचायत स्तर पर समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के दौरे के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली ,स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।