{"_id":"68cec29b49392fd4950dd12b","slug":"video-video-janapatha-sataraya-vajaniana-paratharashana-ka-aayajana-chhatara-chhatarao-na-madal-ka-kaya-paratharashana-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने मॉडल का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने मॉडल का किया प्रदर्शन
तक्षशिला एकेडमी लोरपुर ताजन में शनिवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं के दो वर्गों में जूनियर व सीनियर में प्रतिभाग किया। इसके अलावा अध्यापकों ने भी मॉडल को दिखाया। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य विवेक पटेल, जीजीआईसी भीटी प्रधानाचार्य रंजना सिंह व अनुपमा उपाध्याय, रामपलट सिंह, श्याम मोहन पटेल व अन्य मौजूद रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से दो मॉडल और चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचारों और रचनात्मक प्रयोगों को प्रस्तुत किया। इसके बाद इन सफल प्रतिभागियों को मंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि प्रदर्शनी में पर्यावरण, जैव विविधता, जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, गणित और भौतिक विज्ञान जैसे विषयों पर मॉडल तैयार किए गए हैं। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इसमें इस दौरान कुछ छात्र-छात्राओं व अध्यापपिकों से अमर उजाला ने मॉडल के बारे में जानकारी की। बातचीत के अंश
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।