फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two suspects arrested for shopkeeper's murder

Ambedkar Nagar News: दुकानदार की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two suspects arrested for shopkeeper's murder
सम्मनपुर में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार में दुकानदार रामकिशुन (70) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नामजद अंश यादव उर्फ डब्बू यादव और आनंद यादव (24) शामिल है। दोनों को कुर्की बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामकिशुन कुर्की महमूदपुर में देसी शराब और बीयर की दुकान के पास चिकन व स्नैक्स की दुकान चलाते थे। आरोप है कि घटना के दिन डब्बू उर्फ अंश यादव और पवन मौर्या शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। रामकिशुन ने उन्हें विवाद करने से टोका तो दोनों ने दुकान की बल्ली उखाड़कर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बसंतलाल (35) को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को उपचार के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। बसंतलाल का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के दत्तक पुत्र आशाराम की तहरीर पर सम्मनपुर थाने में पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि एसओ अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंश यादव उर्फ डब्बू निवासी पुरा खानपुर शाह सुलेमपुर और आनंद यादव निवासी कांदीपुर, मालीपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्बू पर दर्ज हैं 13 मुकदमे
एसओ ने बताया कि अंश यादव उर्फ डब्बू के खिलाफ अकबरपुर, सम्मनपुर, टांडा और जलालपुर थानों में मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का टांडा थाने का हत्या संबंधी मुकदमा भी शामिल है। वहीं आनंद यादव के खिलाफ मालीपुर, जलालपुर और टांडा थानों में तीन पुराने मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed