{"_id":"6aa97ea156517a3c2e071e46","slug":"student-was-surrounded-and-beaten-outside-the-school-gate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-164916-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल गेट के बाहर छात्र को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल गेट के बाहर छात्र को घेरकर पीटा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के टांडा मार्ग स्थित रगड़गंज के निकट वीकेएस स्कूल के सामने सोमवार को छुट्टी के बाद 11वीं के छात्र को घेरकर पीटने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
अकबरपुर के चांदपुर भटपुरा निवासी नितेश कुमार के अनुसार वह वीकेएस स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई। नितेश कुमार स्कूल से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान मोनू प्रजापति, शुभम प्रजापति, संदीप कश्यप, रवि कुमार, कुशल कुमार व आयुष ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। हाथ में पहने कड़े से उसके सिर और आंख के पास वार किया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना से दो दिन पहले एक ग्रुप में भेजे गए मेसेज को लेकर उसे गाली और मारपीट की धमकी दी गई थी।इसके बाद स्कूल के सामने उनपर हमला किया गया। अचानक हुई घटना से छात्र घबरा गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। जानकारी मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)