{"_id":"69c695cfbf050c1d260e3f14","slug":"video-video-bhagavana-shararama-ka-bl-savanprpa-ka-tharashana-pajana-ka-umaugdha-sharathathhal-jal-bhara-ma-nakal-shabha-yatarae-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु, जिले भर में निकलीं शोभा यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु, जिले भर में निकलीं शोभा यात्राएं
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्राओं की धूम रही जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। टांडा में प्रभु श्रीरामचंद्र के पावन जन्म दिवस पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में बाल स्वरूप की भव्य झांकी श्रीराम रंगमंच चौक टांडा से निकाली गई। गाजे-बाजे के बीच यात्रा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मुख पहुंची जहां पर ग्रंथी सरदार अमरजीत सिंह ने प्रसाद व शीतल जल से स्वागत किया।
श्री झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर पहुंचने पर श्रवण कुमार अग्रवाल, विक्रम अग्रहरि आदि ने पुष्प वर्षा करते हुए आरती की। श्री नवदुर्गा मंदिर फत्तुपट्टी के पास राजेंद्र कसौधन, मीरापुर में दिनेश मौर्य ने स्वागत किया। श्रीनागेश्वर नाथ मंदिर चौक पर मंदिर समिति के आनंद कुमार सिंधी समेत अन्य लोगों ने पूजन किया। मीरानपुरा, सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, श्री मठिया माता मंदिर होते हुए वापस चौक पहुंची। यहां भव्य हवन पूजन हुआ। महाआरती संयोजक काशी नाथ मिश्रा, दिनेश कश्यप ने भव्य आरती की। अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जलालपुर। श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर जलालपुर नगर और देहात में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की ओर से पांच किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकाली गई जिसकी अध्यक्षता आदित्य मिश्रा ने की। जलालपुर रामलीला सेवा समिति की ओर से रामलीला मैदान में प्रभु राम का जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। जलालपुर की सुप्रसिद्ध शीतला माता मठिया मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने डांडिया, गरबा और महाआरती की। एसडीएम राहुल गुप्ता, इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
बसखारी। बसखारी बाजार में शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। पूरा बाजार एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव समिति की विकास मोदनवाल की अध्यक्षता में सर्वप्रथम गांधी आश्रम के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मलिकपुर गांधी आश्रम से निकली। विशाल बजरंगबली का दृश्य भगवान रामचंद्र के झांकियों के साथ कलाकारों ने महाकाल की झांकियां प्रस्तुत कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।