{"_id":"6aab8a0a43aaf45ae10e95bb","slug":"video-video-sapa-vathhayaka-ramamarata-varama-bl-samaja-ka-hata-ka-bjaya-naja-fayatha-ka-satha-karata-ha-rajabhara-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा विधायक राममूर्ति वर्मा बोले- समाज के हितों के बजाय निजी फायदे का सौदा करते हैं राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा विधायक राममूर्ति वर्मा बोले- समाज के हितों के बजाय निजी फायदे का सौदा करते हैं राजभर
अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सपा पर लगातार हमलों के बीच टांडा से सपा विधायक राममूर्ति वर्मा ने उन पर पलटवार किया है। विधायक ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश सत्ता में रहते हुए अपने समाज के हितों के लिए काम करने के बजाय अपने और परिवार के निजी फायदे के लिए सौदा करते हैं।
विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अब काम का हिसाब मांग रही है, इसी डर से बार-बार अखिलेश यादव का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री भी राजभर को तवज्जो नहीं देते और वह दिल्ली के रहमोकरम पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके पास कोई विधायक नहीं है और भविष्य में सदन में उनकी संख्या बचेगी या नहीं, यह समय बताएगा।
राममूर्ति वर्मा ने सपा सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि गरीबों के लिए लोहिया आवास, कन्या विद्याधन और लैपटॉप जैसी योजनाएं चलाई गई थीं। इन योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में ऐसी सुविधाओं और अवसरों को छीन लिया गया है।
विधायक ने कहा कि जब राजभर और उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा हैं तो उन्हें अपने समाज के हितों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि समाज के विकास के लिए सरकार से काम कराने के बजाय व्यक्तिगत लाभ के लिए सौदेबाजी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक बयानों के बजाय विकास और जनहित के कामों का हिसाब चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।