{"_id":"6863ec45c920569aff0d28d9","slug":"video-video-abdakaranagara-thhamathhama-sa-manaya-gaya-parava-makhayamatara-ka-janamathana-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
मंगलवार को सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ विधायकों ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। गरीबों को फल व मिठाई वितरित की गईं।
जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह ज्येष्ठ की तेज धूप से जलती पृथ्वी जुलाई में मानसून की पहली बारिश से तृप्त हो जाती है। उसी तरह धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के आंगन में मां मालती देवी की गोद में एक किलकारी सुनने के लिए बेचैन था। इसी दिन अखिलेश यादव के रुप में एक उदयीमान तारा अपनी लालिमा बिखेरते हुए धरती पर आया।
वहीं अखिलेश यादव जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो विकास कार्यों का इतिहास रच दिया। ऐसे जनप्रिय नेता को प्रदेश और देश की बागडोर फिर से देनी है। गोष्ठी को विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर आयोजित शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।