Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Health Department on alert following the arrival of swine flu in Faridkot; robust arrangements in place at government hospitals.
{"_id":"6aa26aeca6ae9aa3180f4416","slug":"video-health-department-on-alert-following-the-arrival-of-swine-flu-in-faridkot-robust-arrangements-in-place-at-government-hospitals-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकारी अस्पतालों में पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकारी अस्पतालों में पुख्ता प्रबंध
फरीदकोट जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि दूसरे मरीज का उपचार जारी है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही लोगों को बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फरीदकोट जिले में अगस्त माह के दौरान स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया था, जबकि सितंबर माह में एक और मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से पहले ही विभाग पूरी तरह सतर्क था। अब मामले सामने आने के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी हालात पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।