{"_id":"6aafb70202ce266ad60ffd82","slug":"video-abdakaranagara-pahaca-katharaya-rajayamatara-anaparaya-patal-bl-2027-ma-ekajata-hakara-canava-lugdhaga-enadae-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- 2027 में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा एनडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- 2027 में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा एनडीए
अंबेडकरनगर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। अंबेडकरनगर में बसखारी मार्ग पर एक गेस्ट हाउस में आयोजित जिला कार्यकर्ता समागम में उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जिस सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी होगा, उसकी जीत के लिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी पार्टियों ने सिर्फ पिछड़े व दलितों का वोट लेने का काम किया है। जातीगत जनगणना से लेकर अन्य तमाम मोर्चाों पर अपना दल एस ने आवाज उठाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्रक्रिया भी शुरू कराई है।
उन्होंने कहा कि अपना दल भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी है। दोनों दलों ने तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं।
एनडीए का कुनबा अब और बड़ा हुआ है और राष्ट्रीय लोकदल भी गठबंधन में शामिल हुआ है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हैं और चुनाव के समय सभी मिलकर गठबंधन प्रत्याशी के लिए काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे, रेल, मेट्रो और एयरपोर्ट के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। समय आने पर सभी सहयोगी दल आपस में बैठकर जातीय समीकरण और जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए सीटों का निर्धारण करेंगे।
जिले में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के धरने के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर चल रहे धरने की सीधी जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य राज्य सरकार का विषय है, इसलिए इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर सूचना का संज्ञान लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।