{"_id":"6ab0187f4f7370b37a086425","slug":"young-children-from-bilari-traveling-three-kilometers-to-attend-school-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-165276-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन किमी दूर पढ़ने जा रहे बिलारी के नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन किमी दूर पढ़ने जा रहे बिलारी के नौनिहाल
विज्ञापन
विकासखंड भियांव की ग्राम पंचायत बिलारी में पानी से घिरा प्राथमिक विद्यालय। संवाद
जलालपुर। विकासखंड भियांव की ग्राम पंचायत बिलारी में बारिश बच्चों की पढ़ाई में बाधा बन गई है। प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास जलभराव होने के कारण बरसात के दिनों में विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय में पंजीकृत 26 बच्चों की पढ़ाई करीब तीन किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय दुल्हूपुर में कराई जा रही है। छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को भी अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक बारिश होते ही विद्यालय तक जाने वाला रास्ता पानी में डूब जाता है। मुख्य मार्ग से स्कूल तक पक्का रास्ता नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। कई अभिभावक बच्चों को समय से दुल्हूपुर विद्यालय पहुंचाने के लिए करीब एक घंटा पहले घर से निकलते हैं। कुछ बच्चे पैदल ही तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। बिलारी से दुल्हूपुर जाने वाला मार्ग भी कई जगह क्षतिग्रस्त है। इससे बारिश के दौरान बच्चों और अभिभावकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
बिलारी निवासी उर्मिला देवी, आशा देवी और प्रकाश निषाद ने बताया कि जलभराव और रास्ते की समस्या वर्षों पुरानी है। जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
तालाब और जर्जर भवन भी चिंता का कारण
विद्यालय के बगल में स्थित तालाब भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का कारण बना हुआ है। जलभराव के दौरान छोटे बच्चों के तालाब के आसपास पहुंचने का खतरा बना रहता है। लगातार सीलन और पानी के कारण विद्यालय भवन की दीवारों और फर्श में भी खराबी आ गई है। कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं। इससे भवन के और जर्जर होने की आशंका है।
2004-05 में बना था विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय बिलारी का निर्माण वर्ष 2004-05 के आसपास कराया गया था। प्रधानाध्यापक किरन यादव और सहायक अध्यापक अंकित पांडेय ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई दुल्हूपुर विद्यालय में संचालित करनी पड़ती है। समस्या के समाधान के लिए हर वर्ष विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जाता है, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए अब तक पक्का रास्ता नहीं बन सका।
जल्द होगा निस्तारण
मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जांच कराकर समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। - मधुमिता सिंह, एसडीएम, जलालपुर