फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against five in tree-felling case

Ambedkar Nagar News: पेड़ कटान के मामले में पांच पर एफआईआर

Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR against five in tree-felling case
हंसवर/टांडा। जिले में अवैध रूप से पेड़ों के कटान के तीन मामलों में वन विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हंसवर और टांडा क्षेत्र के तीन गांवों में जांच के दौरान 50 से अधिक सागौन समेत कुल 69 कटे पेड़ मिले थे।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के धंजवल गांव में 18 सितंबर को वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान निजी भूमि पर करीब 50 कटे सागौन के पेड़ पाए। जांच में भूमि मालिक सद्दाम निवासी टड़वा दरब बताए गए। वन विभाग की रिपोर्ट में कटान अब्दुल सलाम निवासी जैनुद्दीनपुर की ओर से किए जाने का उल्लेख है। टांडा क्षेत्र के गौरा गूजर गांव में 19 सितंबर को सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को चार सागौन, दो आम, दो जामुन, दो नीम और एक इमली के कटे बूट मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर विभाग ने पेड़ों के मालिक मो. मुस्तकीन पुत्र मो. रफी को नामजद कराया। इसी दिन टांडा के शाहपुर कुरमौल में जांच के दौरान सागौन के आठ कटे बूटे मिले। रिपोर्ट में पेड़ों का मालिक सुरेंद्र कुमार और ठेकेदार अंकित गौड़ को बताया गया है। तीनों मामलों में वन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed