फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ticket crunch on trains ahead of the festival

Ambedkar Nagar News: त्योहार से पहले ट्रेनों में टिकट का संकट

Sun, 20 Sep 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ticket crunch on trains ahead of the festival
रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद
अंबेडकरनगर। दशहरा और दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही प्रमुख रूटों पर सीटें तेजी से भर गई हैं। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर रविवार सुबह भी टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दीपावली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। त्योहार से पहले और बाद में बड़ी संख्या में लोग महानगरों से अपने घर लौटेंगे। इसके चलते अभी से ट्रेनों में आरक्षण की मांग बढ़ गई है। अकबरपुर से लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, देहरादून और पटना जाने वाली कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। रविवार सुबह साबरमती, सियालदाह और कैफियात एक्सप्रेस में नो रूम रहा। आरक्षण कराने पहुंचे कई यात्रियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा कोटा-पटना, दून और मरुधर एक्सप्रेस में भी यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के सामने सबसे अधिक परेशानी है। लोगों को अब तत्काल टिकट या वेटिंग टिकट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री हो रहे परेशान
अकबरपुर के गोहन्ना निवासी मिश्रीलाल रविवार को दिल्ली जाने के लिए टिकट लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं और त्योहार पर घर आने-जाने के लिए पहले से टिकट बुक कराना चाहते हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मनपुर क्षेत्र के सिकरोहर निवासी मुकेश राजभर मुंबई में रहते हैं। वह इन दिनों घर आए हुए हैं। वापस मुंबई जाने के लिए कन्फर्म टिकट लेने के लिए दो दिन से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल रहा है।

त्योहार में बढ़ जाती है भीड़
त्योहार के सीजन में गांव और शहर दोनों ओर से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लोग यात्रा से पहले ही टिकट बुक करा रहे हैं। दीपावली तक ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। - विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed