{"_id":"6abb83ba2b42767e440b8b7c","slug":"video-abdakaranagara-ma-chhaha-thana-sa-bjal-gal-garamanae-ka-fata-gasasa-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अंबेडकरनगर में छह दिनों से बिजली संकट झेल रहे अशरफ नगर, रामजानकी नगर और मुख्तार नगर के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गोलपुर चौराहे पर जलालपुर-बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का प्रयास किया। सूचना पर बसखारी थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों के मुताबिक तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे तीनों वार्डों की पांच हजार से अधिक आबादी छह दिनों से बिजली संकट से जूझ रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बावजूद समय से फॉल्ट ठीक नहीं कराया गया, जिससे समस्या लगातार बढ़ती गई।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मेराजुद्दीन किछौछा और अमरनाथ यादव ने भी ग्रामीणों को समझाकर धरना-प्रदर्शन आगे न बढ़ाने की अपील की। इसके बाद बिजली विभाग की टीम फॉल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने के काम में जुट गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी रूप से बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही क्षेत्र में खुले पड़े ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी कर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।