Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Prayagraj News
›
Chhath festivities in the 'City of Confluence' (Sangamnagari); devotees offer *arghya* to the setting sun, seeking blessings for happiness and prosperity.
{"_id":"6af9af0370c12fe7880adcbb","slug":"video-chhath-festivities-in-the-city-of-confluence-sangamnagari-devotees-offer-arghya-to-the-setting-sun-seeking-blessings-for-happiness-and-prosperity-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"संगमनगरी में छठ का उल्लास, अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगमनगरी में छठ का उल्लास, अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष
लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को संगम तट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। संगम तट पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आने लगा। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दौरे और हाथों में सूप लिए व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
संगम तट के अलावा बलुआ घाट, दशाश्वमेध घाट, दारागंज, गऊ घाट, नैनी के अरैल, झूंसी के छतनाग और फाफामऊ समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और छठी मइया से मंगलकामना की। घाटों पर कहीं परिवार के लोग पूजन की तैयारी में जुटे दिखे तो कहीं महिलाएं पारंपरिक छठ गीतों के माध्यम से सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना करती नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।