Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Where exactly are the 214 most wanted criminals from the Prayagraj zone—questions raised about police function

यूपी : आखिर कहां लापता हैं प्रयागराज जोन के 214 मोस्ट वांटेड अपराधी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Sat, 14 Nov 2026 04:00 PM IST
विनोद सिंह विनोद कुमार तिवारी, प्रयागराज
विनोद कुमार तिवारी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

प्रयागराज जोन में 214 इनामी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। किसी पर 10 हजार तो किसी पर पांच लाख रुपये तक का इनाम घोषित है। प्रयागराज कमिश्नरेट में सर्वाधिक 90 और फतेहपुर में 62 अपराधी वांछित हैं। अब 50 हजार रुपये से अधिक के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी का जिम्मा एसटीएफ ने अपने टारगेट में शामिल किया है।

विज्ञापन
Where exactly are the 214 most wanted criminals from the Prayagraj zone—questions raised about police function
प्रयागराज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

संगीन अपराधों में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसटीएफ लगातार अभियान चलाने का दावा कर रही है, लेकिन प्रयागराज जोन में 214 इनामी अपराधियों का खुलेआम घूमना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के इनाम घोषित है। सवाल यह है कि जब इनके नाम, पते और आपराधिक इतिहास रिकॉर्ड में दर्ज हैं तो फिर इन तक पुलिस के हाथ क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


50 हजार रुपये से अधिक के करीब 41 इनामी बदमाशों पर एसटीएफ की विशेष नजर है। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की भूमिका अहम मानी जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सभी जिलों से इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर अपडेट तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फतेहपुर में सबसे अधिक 62 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित है। ये कल्यानपुर, धाता, कोतवाली, असोथर, थरियांव, हथगांव, जाफरगंज, ललौली, मलवां और चांदपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के हैं।

Trending Videos

थानों में दर्ज हैं ठिकाने, फिर भी बेखौफ घूम रहे बदमाश

इन पर 10 हजार, 25 हजार, 50 हजार और एक लाख रुपये तक का इनाम है। कौशाम्बी में 20 इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। सैनी, कोखराज, मंझनपुर, करारी और पिपरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के इन अपराधियों पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है।

प्रतापगढ़ में भी 23 बदमाश वांछित हैं। इनमें रानीगंज, संग्रामगढ़, कोतवाली, उदयपुर, कोतवाली देहात, कंधई और लीलापुर थाना क्षेत्रों के अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा बांदा के दो, चित्रकूट के आठ और महोबा के सात बदमाशों पर भी इनाम घोषित है।

अपराधियों पर इनाम घोषित कर भूली पुलिस
 

प्रयागराज कमिश्नरेट में 90 इनामी अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। कोतवाली, सिविल लाइंस, कैंट, कीडगंज, कर्नलगंज, जार्जटाउन, दारागंज, धूमनगंज, झूंसी, नैनी, मेजा, मांडा, करेली, पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, सोरांव, नवाबगंज और घूरपुर समेत कई थाना क्षेत्रों के अपराधी इस सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा बांदा के दो, चित्रकूट आठ, हमीरपुर दो, महोबा सात बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें तीन पर पांच लाख रुपये तक के इनाम घोषित होने की बात भी सामने आई है। एसटीएफ के सीओ शैलेश सिंह का कहना है कि 50 हजार से ऊपर के इनामी बदमाश एसटीएफ के टारगेट पर हैं। काफी इनामी बदमाशों की एसटीएफ ने गिरफ्तारी किया है।

इनामी बदमाशों का विवरण

पांच लाख रुपये के इनामी - तीन
एक लाख रुपये के इनामी - पांच

50 हजार रुपये के इनामी - 33
25 हजार रुपये के इनामी - 72

10,15, 20 हजार रुपये - 103

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed