Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: 109 sub-inspectors reassigned; new postings made across several police stations and outposts

प्रयागराज पुलिस : 109 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती

Sun, 15 Nov 2026 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 02:49 PM IST
सार

प्रयागराज के यमुनानगर जोन में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार शांडिल्य ने 109 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Police: 109 sub-inspectors reassigned; new postings made across several police stations and outposts
प्रयागराज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बड़ा स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसके तहत जोन स्तर पर 109 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। शांडिल्य ने कहा कि समयावधि और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।

विज्ञापन

नैनी थाने से महिला उपनिरीक्षक सपना को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रेशु यादव को मांडा थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव और हरिनारायण दोनों को बारा थाना स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव खीरी थाना जाएंगे। हरखनाथ यादव को लालापुर थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक दिव्या भी लालापुर थाना में तैनात होंगी। ज्योति सचान को बारा थाना भेजा गया है। नेहा चौधरी को शंकरगढ़ थाना में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक बलिराम कुमार को कोरांव थाना की पुलिस चौकी बड़ोखर भेजा गया है। पंकज कुमार भास्कर को नैनी थाने की नैनी कस्बा पुलिस चौकी में ही रखा गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है।

Trending Videos

वंदना सिंह को भेजा गया मांडा थाना

सत्यदेव पाल को लालापुर थाना में नई तैनाती मिली है। करछना थाने से महिला उपनिरीक्षक वंदना सिंह को मांडा थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक विजय सिंह और अंबरीश को शंकरगढ़ थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। भानुनाथ सिंह को कोरांव थाना और सुरेश सिंह को खीरी थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रिया द्विवेदी और उपनिरीक्षक विकास दोनों को मेजा थाना स्थानांतरित किया गया है।

महिला उपनिरीक्षक शिल्पी को लालापुर थाना और उपनिरीक्षक सोनू को मांडा थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक जीतू बघेल को बारा थाना में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक विपिन कुमार वर्मा को मेजा थाना और विजय कुमार गौड़ को खीरी थाना भेजा गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना से महिला उपनिरीक्षक निधि और कुसुमलता को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक अफजल सिद्दीकी को बारा थाना और दर्शन सिंह को मेजा थाना स्थानांतरित किया गया है।

कालीचरण को नैनी से करछना भेजा गया

मेजा थाने महिला उपनिरीक्षक आयुषी बाजपेयी को करछना थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक नीतीश पाठक को नैनी थाने की एडीए कॉलोनी पुलिस चौकी में स्थानांतरित किया गया है। इंद्रदेव पांडेय को नैनी थाने और कालीचरण को करछना थाना भेजा गया है। मनोज कुमार, अशोक कुमार और राजकुमार गुप्ता को कौंधियारा थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। लल्लन प्रसाद को लालकूप थाना और सचिन गुप्ता को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अनुज राय को मेजा थाना की पुलिस चौकी कोहड़ार से शंकरगढ़ थाना की पुलिस चौकी पीपीसीएल भेजा गया है। अंबेश कुमार मिश्र को मेजा थाने की पुलिस चौकी जेवनिया से कौंधियारा थाना की जारौ पुलिस चौकी भेजा गया है। अभिनव उपाध्याय को मेजा थाना की पुलिस बूथ रामनगर से पुलिस चौकी कोहड़ार में स्थानांतरित किया गया है। धीरज सिंह को कौंधियारा थाना और उमेश कुमार को घूरपुर थाना भेजा गया है। मांडा थाने से महिला उपनिरीक्षक श्वेता को नैनी थाने भेजा गया है।

आमिर खान को घूरपुर और तालिब को शंकरगढ़ भेजा गया

नीरज और उपनिरीक्षक शिवकुमार गोयल को घूरपुर थाने में नई तैनाती मिली है। शोएब खान को करछना थाने भेजा गया है। आमिर खान उस्मानी को घूरपुर थाने और अबू तालिब जैदी को शंकरगढ़ थाने भेजा गया है।कोरांव थाने से उपनिरीक्षक शिव शंकर यादव को घूरपुर थाना भेजा गया है। अश्विनी यादव को नैनी थाने और कृष्ण कुमार को करछना थाने में नई जिम्मेदारी मिली है। महिला उपनिरीक्षक पूर्णिमा और कृष्णा सोनी को कौंधियारा थाने भेजा गया है।

शिवानी पटेल को घूरपुर थाने में तैनात किया गया है। आशीष कुमार यादव को कोरांव थाने की रामगढ़ पुलिस चौकी से औद्योगिक क्षेत्र थाना की बारामर पुलिस चौकी भेजा गया है।
दीपक राजपूत को कौंधियारा थाने और रमेश कुमार मिश्रा को मेजा थाने की जेवनिया पुलिस चौकी भेजा गया है। बारा थाने से महिला उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर को औद्योगिक क्षेत्र थाने भेजा गया है।

शुभम पिपरैया को करछना थाने और राखी चौधरी को नैनी थाने में नई तैनाती मिली है। टीकम सिंह को मेजा थाना और दीपक कुमार वर्मा को नैनी थाना भेजा गया है। शंकरगढ़ थाना से कृष्ण कांत तिवारी, शिवकुमार यादव को औद्योगिक क्षेत्र थाना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed