{"_id":"6af5e5865d1750118208fada","slug":"atrauli-sho-suspended-after-firing-theft-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ: पेट्रोल पंप पर फायरिंग और चौकी के पास चोरी के बाद अतरौली कोतवाल निलंबित, 24 दरोगाओं कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ: पेट्रोल पंप पर फायरिंग और चौकी के पास चोरी के बाद अतरौली कोतवाल निलंबित, 24 दरोगाओं कार्यक्षेत्र बदले
Thu, 12 Nov 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:43 PM IST
सार
रात में चेकिंग और गश्त न बढ़ाने व लापरवाही बरतने पर अतरौली कोतवाल को अलीगढ़ एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अतरौली में बुधवार रात पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट की कोशिश की वारदात हुई। इसमें पैर में छर्रा लगने से कर्मचारी देवीशरण घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस चौकी के पास दो मकानों में चोरियों की वारदात हुईं। रात में चेकिंग और गश्त न बढ़ाने व लापरवाही बरतने पर अतरौली कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय को एसएसपी नीरज जादौन ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत के बाद ही जिले के सभी थाना प्रभारियाें को निर्देश दिए गए थे। जांच में पता चला कि दोनों स्थानों पर ही गश्त व चेकिंग के अभाव में ये वारदात हुईं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
24 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
इसके अलावा 24 उप निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन से 18 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। इसमें थाना गांधीपार्क में जिलेदार सिंह, सुल्तान सिंह, सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार, गम्भीर सिंह और हरपाल सिंह की तैनाती की गई है। थाना क्वार्सी में हरवीर सिंह, शिवकुमार, जितेंद्र सिंह और रामवीर सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना इगलास में विनोद कुमार, श्याम सिंह और प्रशांत कुमार, थाना महुआखेड़ा में चरण सिंह और राजीव कुमार, थाना लोधा में विनय गौतम, थाना जवां में राजवीर सिंह तथा थाना खैर में नरेंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित किया गया है।
साइबर सेल से पीयूष राजपूत को थाना लोधा, प्रभारी एफआईआर सेल गौरव तोमर को थाना रोरावर, शिकायत प्रकोष्ठ से राहुल तिवारी को थाना क्वार्सी, समन सेल से चंद्रिका प्रसाद तिवारी को थाना महुआखेड़ा, यूपी 112 से साविर अली को थाना पिसावा और प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ सुंदरपाल सिंह को थाना गांधी पार्क भेजा गया है।