{"_id":"6a9abaf0822265cfc20710b1","slug":"video-algaugdhha-ma-saema-garada-saugdhaka-naramanae-ma-bthhaka-100-sa-athhaka-atakaramanae-cahanata-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में बाधक 100 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में बाधक 100 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित
मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत अलीगढ़ में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 100 से अधिक अतिक्रमण बाधक बने हुए हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इन अतिक्रमणों को हटाने की कमान संभाली है। जीटी रोड और खैर रोड पर बन रही सड़कों के निर्माण में देरी हो रही है। नगर निगम ने 100 से अधिक अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी के नोटिस जारी किए हैं। खैर रोड पर एक पेट्रोल पंप संचालक को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अभिलेखों के अनुसार, सड़क के मध्य से 22.860 मीटर तक अतिक्रमण पाए गए हैं। नोटिस में 7 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटने पर नगर निगम बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।