{"_id":"6a9d2f6dcf28aa82f0023d06","slug":"election-of-raja-mahendra-pratap-singh-university-teachers-association-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 19 सितंबर को होगा रम्पुटा चुनाव, चुनाव अधिकारी-पर्यवेक्षकों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 19 सितंबर को होगा रम्पुटा चुनाव, चुनाव अधिकारी-पर्यवेक्षकों की घोषणा
Sun, 06 Sep 2026 02:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:48 PM IST
सार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षकों का संगठन है रम्पुटा। इसके चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसके लिए चुनाव अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव को संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी गई है। साथ ही चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह होंगे चुनाव अधिकारी
चुनाव अधिकारी के रूप में हाथरस के पीसी बागला महाविद्याय प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोकर, अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता और धर्म समाज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह होंगे चुनाव पर्यवेक्षक
चुनाव की निगरानी के लिए फुपुक्टा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।