{"_id":"6aff005fb6cc15fd8a0bf05d","slug":"video-youth-dies-after-drowning-in-a-pond-family-left-devastated-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर के पीछे स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कबूलपुर निवासी नागेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार देर रात किसी कार्यक्रम से अपने घर पहुंचे थे। मृतक के चाचा दारा सिंह के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे टहलने के लिए चले गए, फिर कुछ देर बाद आसपास देखा तो वह तालाब में डूब गए। तालाब घर के ठीक पीछे ही स्थित है। मृतक के भाई करतार ने बताया कि करीब चार बजे उन्हें तालाब में नागेंद्र का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नागेंद्र की मौत की खबर से पत्नी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पिता वीरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। नागेंद्र सोलर पैनल का कार्य करते थे, वह भाजपा की राजनीति में भी सक्रिय थे। भाजपा के बरौली अहीर मंडल अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा ने बताया कि नागेंद्र 271 बूथ के अध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।