{"_id":"6afec8d881899c00380e86a3","slug":"father-absconding-for-a-month-after-allegedly-killing-daughter-and-burning-her-body-in-mainpuri-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटी की बेरहमी से हत्या, फिर लाश के साथ भी किया ये काम; फरार हुए हत्यारोपी पिता का नहीं लग सका सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बेटी की बेरहमी से हत्या, फिर लाश के साथ भी किया ये काम; फरार हुए हत्यारोपी पिता का नहीं लग सका सुराग
Thu, 19 Nov 2026 03:30 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:30 PM IST
सार
मैनपुरी के नादऊ गांव में बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में आरोपी पिता एक महीने बाद भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं और सर्विलांस की मदद से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के नादऊ गांव में बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बेटी के किसी युवक से फोन पर बात करने से नाराज पिता ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने आरोपी पिता और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तभी से आरोपी पिता और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि आरोपी पिता के साथ गांव के कुछ अन्य लोग भी फरार हैं।
घटना के बाद से नादऊ गांव का माहौल भी बदला हुआ है। जहां पहले गांव में चहल-पहल और सामान्य गतिविधियां दिखाई देती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा रहता है। ग्रामीण घटना के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मृतका की सहेलियों के चेहरों पर भी उदासी दिखाई देती है। करीब एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से घटना को लेकर गांव में चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।