{"_id":"6afef1befb9b253b4d00254c","slug":"supreme-court-hears-kapil-sibal-arguments-in-shiv-sena-disqualification-case-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऐसा हुआ तो कोई सरकार नहीं बचेगी': शिंदे गुट को मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की दलील; विवाद क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'ऐसा हुआ तो कोई सरकार नहीं बचेगी': शिंदे गुट को मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की दलील; विवाद क्या?
Thu, 19 Nov 2026 06:25 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:25 PM IST
सार
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की जवाबी दलीलें सुनीं। सिब्बल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधायी दल और राजनीतिक दल को एक नहीं मान सकते। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने को चुनौती दी। सिब्बल के मुताबिक, अगर इस तरह की व्यवस्था को अनुमति मिली तो कोई भी निर्वाचित सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। गुरुवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले में अपनी जवाबी दलीलें रखीं। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधायी दल और राजनीतिक दल को एक नहीं मान सकते। दोनों की पहचान और भूमिका अलग-अलग है।
सिब्बल ने स्पीकर के फैसले पर क्या सवाल उठाए?
कपिल सिब्बल ने दलील दी कि स्पीकर विधायी दल को ही राजनीतिक दल मानकर फैसला नहीं कर सकते। उन्होंने शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस तरह की व्यवस्था को मंजूरी दी गई तो निर्वाचित सरकारों का बने रहना मुश्किल हो जाएगा। सिब्बल ने अपनी दलील में कहा, 'अगर ऐसा होने दिया गया तो कोई भी निर्वाचित सरकार टिक नहीं पाएगी।'