{"_id":"6afea8af1395f4b873048f65","slug":"video-video-yapa-ka-matara-bl-kathal-tha-tha-ta-mathara-ka-vavathata-sathal-ka-khathakara-hata-tha-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- कुदाल दे दो तो मथुरा के विवादित स्थल को खोदकर हटा दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- कुदाल दे दो तो मथुरा के विवादित स्थल को खोदकर हटा दूं
यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मथुरा के विवादित स्थल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस स्थल को देखने के बाद मन करता है कि कोई एक कुदाल हाथ में दे दे तो उसे खोदकर हटा दें। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल वहां भव्य कृष्ण मंदिर बनकर तैयार होगा। 120 करोड़ सनातनियों की यह अभिलाषा पूरी होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय अगर सभी सनातनी एकजुट हो गए होते तो बाबर ही नहीं, बाबर के बाप की भी औकात नहीं थी कि वह राम मंदिर और कृष्ण मंदिर को गिरा सके। उन्होंने कहा कि आज सनातनी जिस तरह एकजुट हुए हैं, उससे देश में एक नई स्थिति बनी है। भारत पहले भी श्रेष्ठ राष्ट्र था और पूरे विश्व को रास्ता दिखाता था। अब देश फिर उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मयंकेश्वर शरण सिंह ने वर्ष 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ रहा है। हर सनातनी की इच्छा भी पूरी होगी। उनके मुताबिक, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण की अभिलाषा करोड़ों लोगों से जुड़ी है और इसे पूरा होने में अधिक समय नहीं लगेगा। मंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र करते हुए कहा कि ये तीनों हमेशा से उनका मुद्दा रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।