{"_id":"6a6db995a5b69f384d0b01a6","slug":"video-women-stage-protest-at-municipal-corporation-with-children-in-their-arms-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:गोद में बच्चा लेकर ज्ञानपुरी, दहतोरा क्षेत्र की महिलाओं ने नगर निगम में धरना दिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:गोद में बच्चा लेकर ज्ञानपुरी, दहतोरा क्षेत्र की महिलाओं ने नगर निगम में धरना दिया।
आगरा। गोद में बच्चा लेकर ज्ञानपुरी, दहतोरा क्षेत्र की महिलाओं ने नगर निगम में धरना दिया। वह सड़क न बनने, घरों के बाहर गंदा पानी भरने और सफाई न होने से इस कदर तंग आ गई कि नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर दो घंटे तक धरने पर बैठी रहीं। निर्माण कार्य का 60 लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर होने के बाद भी टेंडर नहीं निकालगया, जिसकी जानकारी होने पर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निगम अधिकारियों और मेयर हेमलता दिवाकर के खिलाफ नारेबाजी की।
ज्ञान इंटर कॉलेज के पास
ज्ञानपुरी कॉलोन की निवासी नगीना ने बताया कि पूरा क्षेत्र निचले क्षेत्र में है,जहां सड़कका निर्माण न होने से जलभराव हो जाता है। सीवर लाइन न होने सेनालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। गंदगी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं और गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाना पड़ता है। इन महिलाओं के साथ आए दीपक शर्मा ने बताया कि लोहामंडी जोनकार्यालय पर वह कई बार जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं पता चला कि कॉलोनी में सीवर लाइन, नाली
एवं इंटरलॉकिंग सड़क
निर्माण के लिए लगभग 60,01,159 रुपये क एस्टीमेट तैयार हो चुका है, लेकिन इसका टेंडर नहीं निकाला गया। जब टेंडर ही नहीं निकलेगा दिवाली तक काम कैसे शुरू होगा। लोगों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। उन्होंने टेंडर निकालकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान चांदनी, चंद्रवती, ओमवती पूजा, मुन्नी देवी, श्यामा देवी, काजल आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।