{"_id":"6ac8c4c100099d922e0b1ddb","slug":"video-video-four-trains-passing-through-agra-to-get-temporary-halt-at-vindhyachal-during-navratri-fair-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विंध्याचल मेले में आगरा की चार ट्रेनों को अस्थायी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विंध्याचल मेले में आगरा की चार ट्रेनों को अस्थायी ठहराव
आगरा। विंध्याचल क्वार नवरात्र मेले में जाने वाले आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने 11 से 26 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों समेत 22 ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12307 हावड़ा-जोधपुर और 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस का आगरा में ठहराव ईदगाह जंक्शन पर है। दोनों ट्रेनें शाम 7:30 बजे ईदगाह पहुंचकर 7:35 बजे रवाना होती हैं। वापसी में 12308 जोधपुर-हावड़ा और 22308 बीकानेर-हावड़ा सुबह 8:25 बजे ईदगाह पहुंचकर 8:35 बजे रवाना होती हैं। इन ट्रेनों को विंध्याचल में दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। रेलवे ने विंध्याचल में अन्य ट्रेनों के भी अस्थायी ठहराव की घोषणा की है, लेकिन उनका आगरा में ठहराव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।